खरखरा जलाशय में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद, एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

खरखरा जलाशय में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद, एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

दुर्ग। बालोद जिले के खरखरा जलाशय में डूबे एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला। घटना की सूचना कंट्रोल रूम दुर्ग को मिलने के बाद जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ प्रभारी ईश्वर खरे के मार्गदर्शन में डिप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव ने जलाशय में गहराई तक उतरकर खोज अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद शव को पानी से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान सुखराम सलाम (65 वर्ष) निवासी अन्नपूर्णा पारा, वार्ड नंबर, थाना एवं जिला कांकेर के रूप में हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में हबीब खान, विनय, राजू महानंद, आशीष, ओंकार, दिनेश, गोपी और सूरज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।