आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा: पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल और नकदी जब्त

आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा: पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल और नकदी जब्त

दुर्ग। आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ मोहन नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने होटल ऋषि के पास कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी आईपीएल मैच पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ संचालित कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन और 36 हजार 100 रुपये नकद जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मोहसिन खान और राहिल खान शामिल हैं, जो धमतरी के रिसाई पारा के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी का नाम :

1. मोहसिन खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी रिसाई पारा, धमतरी।
2. राहिल खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी रिसाई पारा, धमतरी।