शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म कर मुंबई भागने वाला आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म कर मुंबई भागने वाला आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मुकेश मंडल उम्र 24 साल निवासी नेहरू नगर मॉडल टाउन भिलाई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वारा दिनांक 27.11.2022 को थाना मोहन नगर मे रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी मुकेश मंडल पिता मनोज मंडल उम्र 24 साल निवासी नेहरू नगर मॉडल टाउन सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग द्वारा प्रार्थिया के साथ शादी करने का झांसा देकर दिनांक 23.01.2022 से 17.10.2022 तक शारिरीक शोषण व दुष्कर्म किया गया तथा जब प्रार्थिया ने शादी करने दबाव बनाया तो आरोपी उसे छोडकर मुबंई भाग गया। प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर अपराध क्रमांक 437/2022 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी मुकेश मंडल को पुलिस द्वारा सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा था। वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पृथक टीम का गठन किया गया था आरोपी की पता तलाश के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मुकेश मंडल मुबंई से वापस आकर अपने घर मे छिपा हुआ है। पुलिस द्वारा तत्काल उसके पते पर दबिस देकर दिनांक 01.12.2022 को आरोपी मुकेश मंडल को गिरफ्तार किया गया जिसे आज माननीय न्यायलय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विपिन रंगारी, महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता, प्रधान आरक्षक मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक ओमप्रकाश देशमुख आरक्षक नवीन यादव की सराहनीय भूमिका रही।