सिम्प्लेक्स इंजीनियरिंग पार्किंग से स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिली पहचान

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में सिम्प्लेक्स इंजीनियरिंग पार्किंग से स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अरमान अली निवासी खेरधा ने 23 अप्रैल 2026 को थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे अपनी एक्टिवा (CG 07 BG 3996) सिम्प्लेक्स इंजीनियरिंग के पास खड़ी कर काम पर गए थे। वापस लौटने पर स्कूटी गायब मिली।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 272/2026 के तहत धारा 303(2) BNS में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही लक्ष्मण बारले की पहचान की गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद कर जब्त की गई। आरोपी लक्ष्मण बारले (31 वर्ष), निवासी ग्राम खपरी थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग को 2 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जब्त सामग्री:
स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG 07 BG 3996
आरोपी का नाम :
1. लक्ष्मण बारले, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम खपरी थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग

