सुपेला में जल आपूर्ति सुधारने पाइपलाइन इंटरकनेक्शन

सुपेला में जल आपूर्ति सुधारने पाइपलाइन इंटरकनेक्शन

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुपेला क्षेत्र में पाइपलाइन इंटरकनेक्शन का कार्य किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नगर निजामी चौक में नई पानी टंकी से पुरानी पाइपलाइन को जोड़ने का कार्य तेजी से जारी है। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को नियमित और पर्याप्त जल आपूर्ति मिल सकेगी। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर यह कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि जल वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए।

अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन जोड़ने के दौरान तकनीकी मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि इस काम के पूरा होने के बाद लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से राहत मिलेगी। निगम प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।