घरेलू विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

घरेलू विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

मामला हाउसिंग बोर्ड भिलाई का है, जहां प्रार्थिया हर्षा माण्डरे ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी भतीजी के घर आई हुई थीं। इसी दौरान भतीजी के पति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुदीप जाधव, उम्र 40 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जप्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।