आत्मनिर्भर भारत अभियान: अंडा में भाजपा की पदयात्रा और घर-घर संपर्क

दुर्ग। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देशभर में चल रहे घर-घर संपर्क अभियान की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी निकुम मंडल द्वारा अंडा में पदयात्रा एवं घर-घर संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्राम भ्रमण किया और दुकानदारों तथा आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें स्वदेशी निर्मित वस्तुओं को बेचने और स्वयं उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर प्रमुख रूप से शामिल हुए। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रभारी गिरेश साहू एवं गायत्री वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, अंडा निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, महामंत्री पुराण देशमुख एवं डिलेश गब्बर साहू, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि मनोज गोलू चंद्राकर, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती बेला यादव, श्रीमती नूतन निर्मलकर एवं अजय चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है और आत्मनिर्भर भारत इस लक्ष्य को हासिल करने का सबसे मजबूत रास्ता है। उन्होंने कहा कि 90 दिनों के इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों से सीधे संपर्क कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज उतई नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया, ताकि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को जमीनी स्तर पर साकार किया जा सके। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


