नागपुर में पकड़ी गई ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाली महिला, दुर्ग पुलिस ने की कार्रवाई

दुर्ग। मोहन नगर थाना पुलिस ने एन.डी.पी.एस.एक्ट के प्रकरण में फरार मादक पदार्थ ब्राउन शुगर सप्लायर आरोपिया चित्रा मनोज रहांगडाले उर्फ चित्रा ठाकुर निवासी नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। इसके पहले आरोपी देवेन्द्र विश्वकर्मा, करण रंगारी एवं सोहेल सोलंकी उर्फ राजा सोलंकी उर्फ राज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। आरोपियों से कुल 2.5 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती करीब 10,000 रूपये एवं बिकी की नगदी रकम 5000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपियाँ चित्रा मनोज रहांगडाले को धारा 21 (क), 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार थाना मोहन नगर जिला दुर्ग में दिनांक 25.05.2025 को अपराध क्रमांक 222/2025 21 (क) 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। प्रकरण में 02 आरोपी देवेन्द्र विश्वकर्मा एवं करण रंगारी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा चुका है जिनसे मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कुल 2.5 ग्राम कीमती 10,000 रूपये एवं बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 5000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल को बरामद कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। मामले के मादक पदार्थ ब्राउन शुगर सप्लायर फरार आरोपी सोहेल सोलंकी उर्फ राजा सोलंकी उर्फ राज को दिनांक 08.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले के एक अन्य फरार आरोपियों चित्रा मनोज रहांगडाले पति मनोज रहांगडाले उम्र 37 साल साकिन ईतवारी रेल्वे स्टेशन शाद अस्पताल के सामने थाना शांति नगर नागपुर महाराष्ट्र को आज दिनांक 09.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपिया - चित्रा मनोज रहांगडाले उर्फ चित्रा ठाकुर पति मनोज रहांगडाले उम्र 37 साल साकिन ईतवारी रेल्वे स्टेशन शाद अस्पताल के सामने थाना शांति नगर नागपुर महाराष्ट्र