यादव समाज ने खोला मोर्चा, देशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन पर कार्यवाही की मांग

भिलाई। अखिल भारतीय यदुवंशम महासभा (यादव समाज) ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन व भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंप देश व्यापी पुतला दहन और आगामी निगम चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही।

अखिल भारतीय यदुवंशम महासभा (छग) यादव समाज के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गीतेश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा व कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन दिया है। इसमें उल्लेख है कि भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने प्रेस वार्ता लेकर जो बेबुनियाद आरोप भाजपा नेता जय प्रकाश यादव के खिलाफ लगाए हैं वह आधारहीन है। जयप्रकाश यादव की छवि को धूल करने के लिए अनर्गल प्रचार किया जा रहा है। क्योंकि आगामी वर्ष में नगर निगम के चुनाव होने है जिसमें महापौर पद हेतु पिछड़ा वर्ग आरक्षित किया गया है । ज्ञात हो कि श्री यादव पिछले कई वर्षों से निरंतर पार्टी और जनमानस की सेवा करते आ रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी  की विचारधारा पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं जो कि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को पच नहीं रहा है। जब से पुरुषोत्तम देवांगन जिला अध्यक्ष बने हैं तब से वह गुटबाजी को बढ़ावा देते आ रहे हैं और विधायक को खुश करने के लिए इन्होंने प्रेस वार्ता में झूठे आरोप लगाए। जिला अध्यक्ष अपनी बात को पार्टी फोरम में न रख कर सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं इससे न केवल श्री देवांगन ने श्री यादव की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है बल्किं पार्टी की छवि को भी धक्का पहुंचाने का काम किया है। यादव समाज इसकी घोर निंदा करता है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी करता है । ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि विगत दिनों षड्यंत्र के तहत जय प्रकाश यादव का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था जिसकी शिकायत आईजी दुर्ग रेंज को लिखित में की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक की कार्यशैली को लेकर पूरा यादव समाज अत्यधिक आक्रोशित है। 

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय यदुवंशम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) गीतेश यादव,मुख्य शाखा दुर्ग जिला अध्यक्ष महेश यादव, महामंत्री सनी यादव,उपाध्यक्ष सागर यादव, मंत्री प्रदीप यादव ,मंत्री राकेशयादव ,कोषाध्यक्ष तिलक यादव, सदस्य विजय,राज पार व्यवस्था प्रमुख भीम यादव और अनिल यादव एव अखिल भारतीय यदुवंशम महासभा के प्रदेश महामंत्रीगण तेजराम यादव, महावीर यादव , मुकेश यादव , शिवा यादव, यादव ,कोरबा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष गीतेश यादव ,जिला दुर्ग ,प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर यादव ,धमतरी ,प्रदेश उपाध्यक्ष डग्केश्वर यादव ,जांजगीर चाम्पा,प्रदेश उपाध्यक्ष महेश ठेठवार ,दुर्ग ,प्रदेश उपाध्यक्ष  महेंद्र यादव ,भिलाई ,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश यादव ,भिलाई प्रदेश कोषाध्यक्ष दिगेश्वर (दीपक )प्रसाद यदु ,रायपुर प्रदेश मंत्री श्रीमती भुनेश्वरी यादव, सुकमा ,प्रदेश मंत्री जय प्रकाश यादव ,बिर्गाहानी जिला मुंगेली ,प्रदेश मंत्री राहुल यादव दुर्ग ,प्रदेश मंत्री रमेश कुमार यादव सुकमा, प्रदेश मंत्री सुश्री यशोदा गुडिया यादव जशपुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार यादव रिसाली दुर्ग ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ओंकार यदु गरियाबंद, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी -देवेन्द्र यादव देबु ,राजनांदगाव ,प्रदेश कार्यकारिणी सद्स्यगण राहुल यादव रसमडा दुर्ग ,  रोशन यदु पुरानी बस्ती रायपुर,सूरज कुमार यादव कोडिया ,ऋषि यादव दुर्ग ,विनीत यादव राजनांदगाव ,अनिल यादव धमधा , कमल नारायण यदु ,देवव्रत यादव, राजेश यादव, श्रीमान श्रीलाल यादव ,भिलाई 3 ,राजेश यदु भिलाई एवं अन्य लोग शामिल थे।