परिवहन आयुक्त ने की बड़ी सर्जरी, चेकपोस्ट और उड़नदस्ता के कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक हुए इधर से उधर

  परिवहन आयुक्त ने की बड़ी सर्जरी, चेकपोस्ट और उड़नदस्ता के कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक हुए इधर से उधर

दुर्ग। परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने तबादला आदेश जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों को नई जगह पर पोस्टिंग दी गई है। 


परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग जिले की बात करें तो विष्णु ठाकुर निरीक्षक को रायगढ़ से प्रभारी परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग, डुमेश ठाकुर उपनिरीक्षक बिलासपुर से परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग, ओमकांत मिश्रा प्रधान आरक्षक चेकपोस्ट पाटेकोहरा से परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग, हेमेन्द्र सिरमौर प्रधान आरक्षक को बिलासपुर से परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग, भूषण ध्रुव प्रधान आरक्षक को कोंटा से परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग, गोवर्धन देशलहरे प्रधान आरक्षक पाटेकोहरा से परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग, हेमंत साहू प्रधान आरक्षक को खम्हारपाली से परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग, जीके नीलेश आरक्षक को पाटेकोहरा से परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग, श्रीमती प्रभा तिवारी आरक्षक दुर्ग, प्रीति राजपूत  आरक्षक को बिलासपुर से परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग, तथा अशोक कुमार टंडन वाहन चालक को जगदलपुर से परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग ट्रांसफर कर दिया गया है। 
वहीं दुर्ग जिले में कार्यरत हिन्छाराम विश्वकर्मा प्रधान आरक्षक को परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग से परिवहन चेकपोस्ट पाटेकोहरा, मुकेश यादव प्रधान आरक्षक को परिवहन चेकपोस्ट चिल्फी, जितेन्द्र कुमार सिंह आरक्षक को परिवहन चेकपोस्ट मानपुर-छोटा मानपुर, डेमेन्द्र सिंह चुरेन्द्र उप निरीक्षक को परिवहन उड़नदस्ता रायपुर, रवि कुमार देवंगन प्रधान आरक्षक को परिवहन उड़नदस्ता रायपुर, सुरेश मालेकर आरक्षक को परिवहन उड़नदस्ता रायपुर, अतुल तिवारी उप निरीक्षक को परिवहन उड़नदस्ता बिलासपुर, जय विकास चौकसे प्रधान आरक्षक को परिवहन उड़नदस्ता  बिलासपुर, मुकेश देवांगन प्रधान आरक्षक को परिवहन उड़नदस्ता अंबिकापुर, संतोष हरिपाल उपनिरीक्षक को परिवहन उड़नदस्ता कोरबा, देवेन्द्र कुमार कुर्रे आरक्षक को परिवहन उड़नदस्ता जगदलपुर, विकास शर्मा निरीक्षक प्रधान परिवहन उड़नदस्ता दुर्ग से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग, सुजीत कुमार सिन्हा उप निरीक्षक दुर्ग को जिला परिवहन कार्यालय जांजगीर चांपा ट्रांसफर कर दिया गया है।
0000