कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

भिलाई-3 । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेंशन स्कीम को बहाल किये जाने से निगम के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौडऩे लगी। आज इसी खुशी में छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, भिलाई-चरोदा द्वारा मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को बधाई दिये। मुख्यमंत्री निवास में चैतन्य बघेल, मनीष बंछोर (ओएसडी),  आशीष वर्मा (ओएसडी) व निगम भिलाई-चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे को पुष्प गुच्छ व मिठाई खिलाकर निगम कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान कर्मचारी संघ की ओर से रामअवतार साहू, राजू वर्मा, कल्याणी शर्मा, तारिणी वर्मा, अरूणिमा दुबे, प्रशांत शुक्ला, सरोजनी यादव, कामेश्वरी, सुनिता चंद्राकर, तोरण चन्द्राकर, श्यामता साहू, हेमलाल देवांगन, मोहम्मद यासीन,  चुम्मन साहू, भागवत, पुरानिक साहू, लाला राम साहू, यशवंत ठाकुर, भीषम वर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित थे।