छत्तीसगढ़ के 18% पुरुषों ने छोड़ी शराब,पीने में महिलाओं की संख्या बढ़ी

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट में खुलासा

छत्तीसगढ़ के 18% पुरुषों ने छोड़ी शराब,पीने में महिलाओं की संख्या बढ़ी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के 17.9 प्रतिशत पुरुषों ने शराब पीना छोड़ दिया है। 12.1% पुरुषों ने तो तंबाकू को भी त्याग दिया। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। प्रदेश में 34.8% पुरुष शराब का सेवन कर रहे हैं। 43% तंबाकू चबा रहे हैं। जबकि 2015-2016 में हुए सर्वे में बताया गया था कि राज्य के 55.2% पुरुष तंबाकू चबाते थे। वहीं 52.7% शराब का नशा करते थे। प्रदेश में हर 100 में 5 महिलाएं शराब पी रहीं हैं, जबकि 17 तंबाकू का सेवन करतीं हैं। एक्सपर्ट कह रहे हैं कि कोरोना की दहशत ने राज्य सहित पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था। उस समय शराब सहित अन्य नशे की सामग्री पर रोक लग गई थी।

नशे की सामग्री नहीं मिलने से कुछ लोगों ने शराब और तंबाकू सहित अन्य चीजों का नशा करना छोड़ दिया। महिलाओं की बात करें तो 4.3% महिलाओं ने तंबाकू का नशा छोड़ा है। वर्तमान में 17% महिलाएं तंबाकू चबा रही हैं। लेकिन शराब पीने के मामले में महिलाओं की संख्या पहले जितनी ही है।

छत्तीसगढ़ की महिलाएं पड़ोसी राज्य ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की महिलाओं से ज्यादा शराब पी रही हैं। तंबाकू चबाने में छत्तीसगढ़ से आगे ओडिशा की महिलाएं हैं। शहर के मुकाबले गांव की महिलाएं ज्यादा नशा करती हैं। शहर में 9.4% महिलाएं तंबाकू और 1.3% शराब का नशा करती हैं। जबकि गांवों में 19.6% महिलाएं तंबाकू चबाती हैं तो 6.1% शराब पी रही हैं।