खड़गांव के दशहरा कार्यक्रम को लेकर सियासी बवाल शुरू, भाजपा ने लगाए अश्लीलता फैलाने का आरोप

खड़गांव के दशहरा कार्यक्रम को लेकर सियासी बवाल शुरू, भाजपा ने लगाए अश्लीलता फैलाने का आरोप

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां में दशहरा कार्यक्रम  को लेकर सियासी बवाल शुरू हो गई है। कार्यक्रम के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें लड़कियां डांस करती दिख रही है तो वहीं कुछ लोग पैसे उड़ाते नजर आ रहे हैं। चूंकि कार्यक्रम में कांगे्रस नेता शामिल थे इसलिए भाजपा द्वारा एक आरोप लगाए जा रहे हैं।
डांस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि इलाके के विधायक डॉ.विनय जायसवाल थे। कार्यक्रम में शामिल हुए युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनोज शर्मा लड़कियों पर पैसों की बारिश की। खड़गवां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साहू भी मंच के करीब बैठकर लड़कियों का डांस देख रहे थे।
जनपद ग्राउंड में हुए इस कार्यक्रम में लाइव आॅर्केस्ट्रा के बीच लड़कियां डांस कर रही थीं। टना टना टूरी... गाने पर डांस कर रही युवतियों को देख जवान मुस्कुरा रहे थे। कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पहुंचे ड्राइवर भी पूरी मस्ती में दिखे। कुछ तो स्टेज पर चढ़कर नाचने लगे, जिन्हें बाद में नीचे उतारा गया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि दशहरा हमारी आस्था और सम्मान का प्रतीक है। बार डांसर्स पर विधायक के समर्थक नोट उड़ा रहे हैं। ये कौन सा छत्तीसगढ़िया वाद है, ये कौन सा गांधीवाद है। इससे पहले भी ऐसे कार्यक्रम हुए हैं। अश्लील डांस से यहां त्योहार को कलंकित करने का काम किया गया है। प्रदेश में इससे धर्म की बदनामी हो रही है।