खात विक्रय में अनियमितता, 6 दुकानें सील

खात विक्रय में अनियमितता, 6 दुकानें सील

बलौदाबाजार। जिले में उर्वरक व्यवस्था दुरूस्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर कृषि विभाग ने नियमित रूप से कृषि आदान विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर 6 दुकानों को सील एवं 7 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सील की गई दुकानों में से 3 को 21 दिन के लिए एवं 3 को 7 दिन के लिए खाद विक्रय हेतु प्रतिबंधित किया गया है। जिन 3 दुकानों को 21 दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया है उसमें बलौदाबाजार अंतर्गत ओम ट्रेडर्स बिटकुली, कसडोल अंतर्गत न्यू नायक कृषि सेवा केन्द्र देवरूंग एवं अम्बानी कृषि सेवा केन्द्र थरगांव शामिल हैं। वही 7 दिनों के लिए प्रतिबंधित दुकानों में सिमगा अंतर्गत देवा कृषि केन्द्र सुहेला, बिलाईगढ़ अंतर्गत मेलाराम कृषि केन्द्र दुम्हानी एवं किसान कृषि सेवा केन्द्र सरसींवा शामिल है। जिले की 7 दुकानों को जारी किए गए नोटिस में कसडोल विकासखंड के अग्रवाल कृषि सेवा केन्द्र बया, लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र सुखरी, देवांगन कृषि सेवा केन्द्र कटगी, केशरवानी ट्रेडर्स हसुवा, बिलाईगढ़ अंतर्गत आनंद ट्रेडर्स एवं कृषि केन्द्र सरसींवा, पलारी अंतर्गत ओम कृषि सेवा केन्द्र पलारी, कृषि सेवा केन्द्र पलारी शामिल हैं। निरीक्षण में मूल्य सूची स्कंध सूची प्रदर्शित नहीं थी तथा बिल बुक एवं स्टाक पंजी निर्धारित प्रपत्र में संधारित नहीं थी।