एक के बाद एक दो फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 घंटों के मशक्कत के बाद पाया गया काबू 

एक के बाद एक दो फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 घंटों के मशक्कत के बाद पाया गया काबू 

भिलाई। भिलाई 3 थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे औद्योगिक क्षेत्र हथखोज स्थित थेथस केमिकल फैक्ट्रीय में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतना भयावह था कि बगल में स्थित सार्थक मेटल्स नामक फैक्ट्री में भी फैल गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया। 
बताया जाता है कि घटना के वमय दोनों ही फैक्ट्री में कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने तुरंत ही इस बात की सूचना प्रबंधन को दी और मौके से जान बचाकर भागे।  सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाडिय़ां मौके पर पहुंची थीं। इसके अलावा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थीं। दमकल की गाडिय़ों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार केमिकल फैक्ट्री के कर्मचारी अंदर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। उसी दौरान आग एक केमिकल के डिब्बे में लगी। इसके बाद वह आग फैलती गई। कर्मचारी वहां से किसी तरह से भागे। चूंकि आग केमिकल के डिब्बे में लगी थी। इसी वजह से आग फैल गई और बगल की मेटल फैक्ट्री तक जा पहुंची।