उन्नति महिला सहकारी साख समिति ने आजादी का तिरंगा लहराया

उन्नति महिला सहकारी साख समिति   ने आजादी का तिरंगा लहराया

भिलाई। भारत देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित भिलाई दुर्ग के प्रधान कार्यालय सुपेला पोस्ट आफिस के सामने हर वर्ष की भांति इस वर्ष  भी हर्ष एवं उल्लाष पूर्व राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य आतिथि के रूप में समाज सेवी एवं पत्रकार ईस्माइल खान उपस्थित हुए। स्वतंत्रता दिवस अमर रहे भारत, माता की जय के गूंज के साथ गीत गाई गई। कार्यक्रम में तारा विश्वकर्मा, कल्पना निमजे ने स्वम् रचित देश भक्ति गीत गाया। साख समिति के सदस्यों ने भी इस पुनीत अवसर पर अपनी प्रस्तुति दी। 15 अगस्त के दिन महिला सदस्य तिरंगा साड़ी पहन कर कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में साख समिति अध्यक्ष कौसर खान ने साख समिति की गतिविधियों की जानकारी दिया। झंडारोहण कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी दुबे, संचालक गण सिम्मी शर्मा,रेहाना खान, वी राजेश्वरी, लालमती देवी, शमीम अख्तर, प्रबंधक रत्ना चक्रवर्ती, प्रतिमा पारधी, फिरोज़ बेगम, अंसार रज़ा खान, रीना ऊके, नंदिनी ठाकुर, शाहिन खान, प्रजापति, रफीक खान,सहित साख समिति के सद्स्य एवं नागरिक उपस्थित हुए।