भाजपा महिला पार्षदों ने सूर्या नगर के प्रभावितों को बांटी साडिय़ां 

भाजपा महिला पार्षदों ने सूर्या नगर के प्रभावितों को बांटी साडिय़ां 

भिलाई। फल मंडी के समीप सूर्या नगर में आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों को विभिन्न पार्टी व सामाजिक संगठनों के लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। भिलाई निगम का पार्षद दल भी पार्षद ने प्रभावित परिवारों को मदद करने के लिए कार्ययोजना बनाई है। मंगलवार की सुबह भाजपा पार्षद दल की महिला पार्षदों ने प्रभावित परिवार की महिलाओं को साडिय़ां बांटीं। 


भाजपा की महिला पार्षदों ने 200 महिलाओं को साड़ी का वितरण किया। कल ही भाजपा पार्षद दया सिंह ने प्रभावितों से मुलाकात की थी। उन्हें मदद का आश्वासन दिया था।  वितरण के दौरान पार्षद प्रियंका भोला साहू, शकुंतला साहू, ईश्वरी नेता, लक्ष्मी दिवाकर, गिरिजा बंछोर, चंद्रवती बछोर, सरिता बघेल, वीणा चंद्राकर के अलावा पार्षद श्याम सुंदर राव, विनोद सिंह, विनोद चेलक, मुकेश अग्रवाल, नोहर वर्मा, श्याम बघेल, विवेक कौशल, राकेश प्रसाद, प्रमोद सिंह, कामदेव, प्रशांत कुमार, विनोद गुप्ता, नंदू गुप्ता, धर्मेंद्र दिवाकर व शीतल कुमार आदि मौजूद थे।