शासकीय विद्यालय में पौधरोपण कर संरक्षित रखने का लिया संकल्प

शासकीय विद्यालय में पौधरोपण कर संरक्षित रखने का लिया संकल्प

भिलाई। शासकीय विद्यालय कृष्णा नगर के प्रांगण में जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार पौधरोपण किया गया। इसमें शिक्षकगण व विद्याथियों ने अपना सहयोग प्रदान किया। साथ ही पेड़ पौधों को सुरक्षित संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मदन सेन, पार्षद राजेंद्र बंजारे, महावीर वर्मा, प्राचार्य शिखा तिवारी, प्रधान पाठक सुभ्रा भट्टाचार्य,प्रशांत देशपांडे, रूपेंद्र चंद्राकर, राम कुमार चंद्राकर, शाहीन जहां कुरेशी, सविता जगदले, खुशबू देवांगन, पिंकी देवांगन, अंजनी नेताम, सीमा सोनी, छबि लाल साहू, लक्ष्मी नायडू ,आरती जयसवाल, हेमलता साहू बी एड प्रशिक्षानार्थी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।