आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल

  आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल

बीजापुर। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। फिलहाल जवान की हालथ स्थिर है। घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के पुषनार की है। जानकारी के अनुसार, जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल हो गया।