पुंछ नियंत्रण रेखा पर मारा गया घुसपैठिया

जी 20 बैठक को लेकर आईबी-एलओसी पर हाई अलर्ट

पुंछ नियंत्रण रेखा पर मारा गया घुसपैठिया

पुंछ (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर के पुंछ नियंत्रण रेखा पर सीमापार से घुसपैठ कर भारतीय इलाके में आए घुसपैठिए को जवानों ने मार गिराया है। उसके पास से कई चीजें बरामद की गई है। कश्मीर में जी 20 की बैठक को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
शनिवार सुबह पुंछ के मेंढर एलओसी पर जवानों से कुछ हलचल देखी। इसके बाद उन्होंने सर्च आॅपरेशन  चलाया। इस बीच जवानों को कुछ घुसपैठियों के अपने क्षेत्र में आने की आहट मिली। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक घुसपैठिया मारा गया। उससे नशे की खेप बरामद की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नशा तस्करी से जुड़ा हो सकता है। इसके साथ ही पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।  
इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला में चार मई को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया था। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर ए ताइबा से जुड़े हुए थे और शोपियां के रहने वाले थे। उनके पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। मुठभेड़ में मारे गए दोनों की पहचान शोपियां जिले के शाकिर मजीद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है।