आर्यन खान को गिरफ्तार वाले समीर वानखेड़े की संपत्ति पर सवाल

22 लाख की रोलेक्स घड़ी, मुंबई में 4 फ्लैट

आर्यन खान को गिरफ्तार वाले समीर वानखेड़े की संपत्ति पर सवाल

नई दिल्ली (एजेंसी)। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने वाले एनसीबी के पूर्व अधिकारी को लेकर अब रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब जो नई जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, वानखेड़े ने अपने परिवार के साथ कई विदेश यात्राएं की थीं। इसके अलावा उनके पास आय से अधिक संपत्ति थे। फिलहाल वह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच का सामना कर रहे हैं। जांच एजेंसी ने समीर वानखेड़े और कुछ अन्य लोगों पर शाहरुख खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। उन्हें यह धमकी दी गई थी कि अगर पैसे नहीं मिलेंगे तो ड्रग केस में आर्यन खान को फंसा दिया जाएगा।
वहीं, एनसीबी के सतकर्ता विभाग की रिपोर्ट का कहना है कि आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के नाम आखिरी समय में जोड़ा गया। इस लिस्ट से कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी हटाए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि छापे के दौरान एक संदिग्ध के पास से रोलिंग पेपर बरामद होने के बावजूद उसे जाने दिया गया।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2017 से 2021 तक यानी पांच वर्षों में समीर वानखेड़े ने अपने परिवार के साथ छह विदेश यात्राएं कीं। वे यूके, आयरलैंड, पुतर्गाल, दक्षिण अफ्रीका और मालदीव गए। यहां उन्होंने 55 दिन गुजारे थे। लेकिन उन्होंने दावा किया है कि केवल 8.75 लाख रुपये खर्च किए। आपको बता दें कि इतने पैसे सिर्फ फ्लाइट टिकट पर ही खर्च हो जाएंगे।