भाभी के साथ डांस करना देवरों को पड़ा भारी, भाई ने सगे दो भाइयों को कुल्हाड़ी मार उतारा मौत के घाट

भाभी के साथ डांस करना देवरों को पड़ा भारी, भाई ने सगे दो भाइयों को कुल्हाड़ी मार उतारा मौत के घाट

कवर्धा। जिस घर में शादी का माहौल था उस घर में एक पल में ही मातम पसर गया। जिले में एक शख्स ने अपने 2 सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मार इस लिए हत्या कर दी कि दोनों भाई उसके पत्नी के साथ डांस कर रहा था। वहीं बीच बचाव करने वाले लोग भी घायल हुए है। मामला तरेगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार रविवार को तरेगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले तिनहा बैगा(46 वर्ष) अपने बेटे की शादी कर रहा था। घर में खुशी का माहौल था। शादी के बाद सोमवार को घर पर भोज का कार्यक्रम रखा गया। भोज के दौरान नाच गाने का कार्यक्रम भी चल रहा था। इस दौरान तिनहा बैगा की पत्नी के साथ उसके 2 छोटे भाई जगत बैगा और टिकटु बैगा भी नाच रहे थे। काफी देर तक तिनहा बैगा यह नजारा देखता रहा और अचानक उसने कुल्हाड़ी उठाई और दोनों भाइयों पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हमले से सभी सकते में थे और किसी को समझ में नहीं आया कि क्या हुआ। बीच बचाव करने पहुंचे दो लोग भी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी तिनहा बैगा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी व दो भाइयों के बीच अवैध संबंध है। जब तीनों नाच रहे थे यह देख उसे गुस्सा आ गया और उसने दोनों की हत्या कर दी।