कर्नाटक विधानसभा चुनाव: बीजेपी को झटका, लहराता दिख रहा है कांग्रेस का परचम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: बीजेपी को झटका, लहराता दिख रहा है कांग्रेस का परचम

नई दिल्ली (एजेंसी)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है।  कर्नाटक में 10 मई को मतदान हुआ था।
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 128, भाजपा 68, जेडीएस 22 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस बहुमत 113 के आंकड़े से 11 सीट ज्यादा। कांग्रेस को 42.8%, भाजपा को 36.1% और जेडीएस को 13.2% वोट मिलते दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने को कहा है। उधर, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा या कांग्रेस किसी भी पार्टी ने उनसे संपर्क नहीं किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट पर आगे चल रहे हैं। जेडीएस नेता कुमारस्वामी चन्नापटना सीट पर आगे चल रहे हैं। जगदीश शेट्टार अपनी सीट हुबली धारवाड़ पर पीछे चल रहे हैं। 
चुनाव आयोग में जारी रुझानों के मुताबिक़ कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि बीजेपी काफी पीछे चल रही है। सुबह 11 बजे तक आए रुझानों में कांग्रेस 115 से ज्यादा और बीजेपी 70 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जेडीएस 20 से ज़्यादा सीटों पर आगे है।