आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ने पर कुत्ते के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी की मांग

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ने पर कुत्ते के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी की मांग

नई दिल्ली (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के एक पोस्टर को फाड़ना एक बेजुबान कुत्ते को महंगा पड़ गया। उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विजयवाड़ा में महिलाओं के एक समूह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की कार्यकर्ता बताई जाने वाली दसारी उदयश्री ने व्यंग्यात्मक तरीके से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कुछ अन्य महिलाओं के साथ मांग की है कि मुख्यमंत्री का अपमान करने के लिए कुत्ते के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्थानीय न्यूज चैनलों से कहा कि जगन मोहन रेड्डी के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता का अपमान करने वाले कुत्ते ने राज्य के छह करोड़ लोगों को चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा, हमने पुलिस से कुत्ते को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है, जिन्होंने हमारे प्रिय मुख्यमंत्री का अपमान किया है।