भिलाई के बीच बाजार में पैसों के लेनदेन को लेकर लड़कियों में विवाद, एक दूसरे पर छिड़की मिर्च पावडर

भिलाई के बीच बाजार में पैसों के लेनदेन को लेकर लड़कियों में विवाद, एक दूसरे पर छिड़की मिर्च पावडर

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में सोमवार रात  लक्ष्मी मार्केट में लड़कियों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बीच बाजार में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान लड़कियों ने एक दूसरे के शरीर पर मिर्च पाउडर भी फेंक दिया। 
जानकारी के अनुसार बीती रात कुछ लड़कियां पैसों के लेनदेन को लेकर पहले बहस करने लगी। फिर बहस विवाद में बदल गया। आपस में ही लड़कियां लड़ने लग गई। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि लड़कियां अपने साथ मिर्च पाउडर लेकर पहुंची थी। झगड़े के दौरान एक दूसरे के शरीर पर वे उस मिर्च पाउडर को मल रही थी। साथ ही एक दूसरे को भद्दी गालियां भी दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लड़कियों को हिरासत में ले लिया है।