देखें वीडियो, छत्तीसगढ़ में 78 विधानसभाओं में भाजपा ने किया चक्काजाम, बीजेपी ने नेताओं की हत्या का किया विरोध

दुर्ग। भाजपा नेताओं की टारगेटेड-किलिंग के विरोध में 17 फरवरी को बीजेपी प्रदेशभर के 78 विधानसभाओं में चक्का जाम किया। राजधानी रायपुर, भिलाई, बिलासपुर में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। राजधानी में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता टाटीबंध चौक में प्रदर्शन किया गया। भिलाई में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय हजारों कार्यकर्ताओं के साथ खुर्सीपार गेट पर चक्काजाम किया। वहीं कुम्हारी में सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में चक्काजाम किया गया।
भिलाई में चक्का जाम के दौरान पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा, राज्य सरकार के संरक्षण में भाजपा नेता टारगेट किलिंग का शिकार हो रहे हैं। सबूतों को नष्ट कर उनके डीजी एनआईए जांच की मांग कर रहे हैं। बिलासपुर जिले के सभी 6 विधानसभाओं में बीजेपी चक्काजाम आंदोलन कर रही है। विधानसभा स्तरीय चक्काजाम आंदोलन का नेतृत्व पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया।