दुर्ग ब्रेकिंग: 3 किलो सोना, 15 किलो चांदी व 6 लाख रुपए नगद सहित चोर गिरफ्तार 

चोरी के पैसे से गोवा में अय्याशी करते आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा

दुर्ग ब्रेकिंग: 3 किलो सोना, 15 किलो चांदी व 6 लाख रुपए नगद सहित चोर गिरफ्तार 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में आज दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार पंकज राठी के दुर्ग निवास में हुई करोड़ों रुपए की चोरी का जिला पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गोवा में पार्टी एंज्वाय करने निकल गए थे। आरोपियों के पास से 3 करोड़ से अधिक के सामान और नगदी की रिकवरी कर ली गई है। इस गैंग ने चार अन्य घरों में भी एक करोड़ से अधिक की चोरी करना स्वीकार किया है।
गौरतलब हो कि पिछले सप्ताह 7 फरवरी को ओल्ड आदर्श नगर दुर्ग स्थित पंकज राठी के घर में एक करोड़ रुपए से अधिक की चोरी हुई। पंकज पेशे से सिविल कांट्रैक्टर और पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार हैं। वे अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बृजमोहन अग्रवाल की बेटी की शादी में शामिल होने रायपुर गए थे। वहां से सोमवार शाम वापस लौटे तो पता चला कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उनके घर की आलमारी तोड़कर करीब 3 किलो सोना, 18 किलो चांदी के जेवर और 10 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। एसपी दुर्ग डाक्टर अभिषेक पल्लव ने इस हाई प्रोफाइल चोरी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया। टीम ने एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 करोड़ रुपए से अधिक का माल जब्त किया है।

12 साल नागपुर की जेल में काट चुका है सजा
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नागपुर के जेल में 12 साल सजा काट चुका है। जेल से बाहर निकलते ही फिर से चोरी कर शुरू कर दिया था।  गिरोह ने केवल पंकज राठी ही नहीं बल्कि चार अन्य घरों में 40 लाख, 30 लाख, 10 लाख और 20 लाख की चोरी की है। पंकज के यहां से उन्हें 10 लाख रुपए कैश मिला था। उस कैश वे वहां अय्याशी में उड़ा रहे थे। दुर्ग पुलिस की टीम ने गोवा जाकर आरोपियों की पतासाजी की और उन्हें वहां से गिरफ्तार कर दुर्ग लाई है। दुर्ग पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 किलो सोना, 18 किलो चांदी के आभूषण के साथ-साथ 6 लाख रुपए कैश जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया एएसपी संजय धु्रव, सीएसपी दुर्ग वैभव बंकर, एससीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा, पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव द्वारा करीब 2 करोड़ से ज्यादा का चोरी हुआ सामान रिकवर किया गया है।