महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस ने सोनाखान जंगल क्षेत्र में महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 4 शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया है। ग्राम महकम, बंगलापाली, भुसडीपाली में आरोपियों ने महुआ शराब बनाने लघु उद्योग लगा कर रखा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। गिरफ्तार आरोपियों में जागेश्वर साहू पिता फिरत राम साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बंगलापाली, लूसा रामसागर पिता बेचूलाल सागर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम महकम, नारद प्रसाद साहू पिता पुसउ राम साहू उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम भुसड़ीपाली तथा श्रीमती गिरजा बाई सागर पति राम जी सागर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम महकम शामिल हैं।