जयंती पर याद किए गए ताराचंद साहू, साहू समाज ने निकाली भव्य बाइक रैली

जयंती पर याद किए गए ताराचंद साहू, साहू समाज ने निकाली भव्य बाइक रैली

भिलाई। तहसील साहू संघ भिलाई-3चरोदा के युवा प्रकोष्ठ के बैनर तले छत्तीसगढि़यो के स्वाभिमान को जगाने वाले प्रेरणास्त्रोत दुर्ग लोकसभा के लगातार चार बार सांसद रहे तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष तत्पश्चात् छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के संस्थापक स्व.ताराचंद साहू जी की जयंती बडे़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम डबरापारा ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष खिलावन साहू जी,जिला साहू संघ भिलाई नगर के सलाहकार श्रीमती तुलसी साहू जी  तहसील साहू संघ भिलाई-3चरोदा के अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू जी, जिला साहू संघ भिलाई नगर के सह सचिव व भिलाई-3चरोदा तहसील के सह प्रभारी रामकुमार साहू जी,तहसील के युवा अध्यक्ष डाँ.निलेश साहू जी,परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गण विनोद साहू जी (चरोदा ) अंगदराम साहू जी ( भिलाई-3) तेजराम साहू जी (उमदा)  भूवन साहू जी ( उरला ) युवा प्रकोष्ठ प्रभारी दीपक साहू जी सह प्रभारी सोहन लाल साहू एवं उप संयोजक एवन साहू जी,दीपक साहू जी  डबरापारा स्थानीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन साहू,गायत्री साहू,संतराम साहू,मनसुख साहू सहित समस्त पदाधिकारी के सानिध्य मे भक्त माता कर्मा की पूजा आरती एवं राजकीय गीत अरपा पैरी के धार गीत के साथ  कार्यक्रम प्रारंभ की गई।तत्पश्चात् सर्वप्रथम सामाजिक जागरुकता रैली डी जे की धून के साथ नूतन चौक भिलाई-3 पहुँची जहाँ स्थानीय अध्यक्ष शंकर साहू,डेरहाराम साहू,उमाशंकर साहू,माधुरी साहू शकुन साहू सन्नी साहू महेश साहू द्वारा स्वागत किया गया।भव्य बाईक रैली का मोरिद मे स्थानीय अध्यक्ष अभिषेक साहू,प्रकाश साहू,शोभाराम साहू,अमर साहू,परसराम हिरवानी एवं समस्त पदाधिकारी द्वारा रैली का स्वागत किया गया।तत्पश्चात् रैली महका होते हुए गनियारी पहुँची जहाँ नगर पालिका परिषद भिलाई-3चरोदा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीता साहू,जिला साहू संघ के पूर्व महामंत्री प्रेमलाल साहू जी स्थानीय अध्यक्ष  भीखम साहू जी राजकुमार साहू बिसंभर साहू जी एवं अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।सिरसाकला के अध्यक्ष दीपक साहू और उनकी पूरी टीम द्वारा भव्य आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।देव बलौदा के स्थानीय अध्यक्ष रोहित साहू,गणेश साहू देवराज  भूवन साहू एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्वागत कर माँ कर्मा की पूजा अर्चना की गई।उरला के स्थानीय अध्यक्ष गिरवर साहू जी किशन साहू जी भेखलाल साहू जी  डाँ रोहित साहू एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।भाठापारा चरोदा मे अध्यक्ष       अरुण साहू ओकेश साहू संतोष साहू द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।दादर मे थानेश्वर साहू देवा साहू केशव साहू के द्वारा स्वागत किया गया।चरोदा बस्ती मे राजेश साहू जी श्रीमती रीना साहू जी श्रीमती अनिता जी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी भव्य स्वागत किया ।जरवाय मे राजेन्द्र साहू गयादीन साहू एवं अन्य पदाधिकारियों दारा साहू भवन मे स्वागत किया गया।अकलोरडीह मे घनश्याम साहू  आनंद साहू विष्णु साहू एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया तत्पश्चात् रैली हथखोज बस्ती एवं इंदिरा नगर मे आतिशबाजी के साथ पार्षद बहलराम साहू स्थानीय अध्यक्ष तुकाराम साहू जी लेखराम साहू योगेश साहू एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात् रैली उमदा के साहू भवन मे पहुँची जहाँ पर रैली समापन कार्यक्रम मे सर्वप्रथम युवा अध्यक्ष  डाँ निलेश साहू द्वारा स्व.ताराचंद साहू जी की मूर्ति पर माल्यर्पण किया गया।न्याय प्रकोष्ठ संयोजक घनश्याम साहू ने स्व. ताराचंद साहू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा किये गए कार्यों का उल्लेख किया।तहसील अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू ने कहा कि ताराचंद साहू जी के नाम मे तारा जरुर है लेकिन उनके कार्य सूरज के समान चमक रहा है।छत्तीसगढियों के स्वाभिमान को जगाने वाले लौहपुरुष थे।इसी कडी़ मे जिला साहू संघ भिलाई नगर के सह सचिव रामकुमार साहू ने कहा कि सच्चे मन से किया गया प्रयास कभी विफल नही होता परिणाम भले ही छोटा या बडा़ हो सकता है।संचालन एवन साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन सोहन लाल साहू ने किया।सामाजिक जागरुकता रैली  मे शिवराम साहू ( कोषाध्यक्ष ) लेखराम साहू ( महा सचिव ) कमलेश साहू  तोरन साहू शिव कुमार साहू  का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर फिरंता राम साहू मनोज कुमार,महेन्द्र साहू,महिला संयोजिका श्रीमती नीता साहू, श्रीमती मीना साहू जी,श्रीमती कुमारी साहू,श्रीमती तेजेश्वरी साहू,पवन साहू,रामनारायण साहू,प्रदीप साहू,किशोर साहू,ओकेश साहू,रामनारायण साहू  साहू श्री विष्णु प्रसाद साहू दानवीर भामाशाह सोसाइटीअध्यक्ष सहित पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।