पत्नी की हत्या कर फरारी काट रहा पति पुलिस गिरफ्त में

पत्नी की हत्या कर फरारी काट रहा पति पुलिस गिरफ्त में

रायगढ़। एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सुपरविजन पर हत्या के फरार आरोपी सूरजनाथ डोम को लैलूंगा पुलिस द्वारा उसके गांव चिराईखार सुकवासुपारा के मंदिर के पास कल रात्रि घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी उसकी पत्नी की हत्या कर पिछले दो दिनों से उसके रिश्तेदारों के घर शरण लेने भागा-भागा फिर रहा था। लैलूंगा पुलिस उसके हर एक रिश्तेदार से संपर्क कर उसे पेश करने का दबाव बनाई जिस पर आरोपी वापस गांव आकर मंदिर के पास छिपा हुआ था जिसे गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अगस्त 2022 को थाना लैलूंगा में ग्राम सोनाजोरी के बथानपारा चमारसाय पन्ना का बाडी गोडा पर एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, उप निरीक्षक बलदेव सिंह पैंकरा एवं हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचे। मृतिका की पहचान श्रीमती जामदाई पति सूरजनाथ डोम उम्र 50 वर्ष सा. चिराईखार थाना- लैलूंगा के रूप में हुआ।

घटना के संबंध में मृतिका के बेटे राजेन्द्रो कुमार कांडरा (30) मौके पर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि वह ग्राम चिराईखार सुकवासु पारा में रहता है। कल दिनांक 24 अगस्त 2022 के सुबह लगभग 11 बजे इसकी मां जामदाई और पिता सूरजनाथ रूपयों की व्यवस्था करने सोनाजोरी जा रहे हैं कहकर सायकल पर घर से निकले थे। शाम तक वापस नहीं आये। तब बस्ती में आसपास देखा परंतु कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन सबेरे सोनाजोरी, बैस्कीमुड़ा, मुकडेगा रिश्तेदार के यहां जाकर पता किया, पता नहीं चलने पर वापस आया तो सोनाजोरी के बथानपारा में चमारसाय पन्ना के मूंगफली गोड़ा बर पेड़ के नीचे कोई महिला मरी पड़ी होने की जानकारी मिला, तब जाकर देखा। मृत महिला इसकी मां जामदाई थी। वहां चूड़ी टूटा हुआ, चप्पल छुटा हुआ तथा खून दिख रहा था। पिता जी नहीं थे इसे शंका है कि इसके पिता सुखनाथ कांडरा ही इसकी मां को मारपीट कर हत्या किया है। रिपोर्ट पर संदेही सुखनाथ कांडरा के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर संदेही की पतासाजी में लिया गया जिसे दिनांक 27 अगस्त की रात्रि गिरफ्तार किया गया।