Update: जलप्रपात हादसे में 4 की मौत

Update: जलप्रपात हादसे में 4 की मौत

रायपुर। कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पिकनिक मनाने आए 7 लोग डूब गए हैं। जिसमें से अब तक कुल 4 लोगों की मौत हो गई है । सभी नहाने के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एक शव को बरामद किया गया है। वहीं एक युवती को भी पानी के अंदर से निकाल लिया गया है। जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मामला कोटाडोल थाना थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले 15 से 16 लोग रविवार को पिकनिक मनाने भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। इसके बाद इनमें से 7 लोग दोपहर 12 बजे के आस-पास नहाने के लिए अंदर गए थे। मगर जलस्तर बढ़ा होने के कारण ये हादसा हो गया है।

घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने काफी मशक्कत से 2 लोगों को निकाला भी लिया था, लेकिन तब तक एक युवक की जान जा चुकी थी। जबकि एक युवती को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से बचे हुए लोगों की तलाश की गई। तलाशी के दौरान ही 4 और लोगों को पानी के अंदर से निकाला गया, मगर तब तक उनकी जान जा चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को भी गई थी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। प्रशासन भी मौके पर पहुंची हुई है। सिंगरौली पुलिस की टीम भी मौके पर है। वहीं गोताखोर बचे हुए 2 और लोगों की तलाश कर रहे हैं।

घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने काफी मशक्कत से 2 लोगों को निकाला भी, लेकिन तब तक एक युवक की जान जा चुकी थी। जबकि एक को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी 7 लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को भी गई थी।