दुष्कर्म की सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल, बस्ती वालों ने घेरा मोहन नगर थाना

दुष्कर्म की सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल, बस्ती वालों ने घेरा मोहन नगर थाना

<span;>दुर्ग। बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की सूचना उसके परिजनों को देने वाले युवक को पुलिस ने आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया। इससे आक्रोशित बस्ती वालों ने शुक्रवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे मोहन नगर थाना का घेराव कर दिया।
जानकारी के अनुसार गत दिनों मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर बस्ती की एक 5 वर्षीय मासूम के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वाले दो नाबालिगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। रामनगर बस्ती में रहने वाले 22 वर्षीय युवक को वीडियो मिलने पर बच्ची के माता पिता को दिखाया ताकि उन्हें मालूम हो सके कि उनके बच्चे के साथ क्या हुआ। इस मामले पर पुलिस द्वारा युक्त युवक को बलात्कार के आरोपियों के साथ उसे भी आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया। इससे रामनगर बस्ती के आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को बजरंग दल के रतन यादव के नेतृत्व में मोहन नगर थाने का घेराव कर दिया। मासूम के माता-पिता का भी कहना है कि गिरफ्तार किए गए 22 वर्षीय युवक बेकसूर है। साथ ही बस्ती वालों ने पुलिस को यह भी बताया कि बच्ची के साथ हुए घटना की जानकारी उसके माता-पिता को होने पर दुष्कर्म के आरोपी लड़कों के घर जब शिकायत लेकर वह पहुंचे तो अपराधी बच्चों के पिता पिंटू पठान द्वारा उन्हें फ़र्सा लेकर मारने के लिए दौड़ाया गया। बस्ती वासियों ने पुलिस से पिंटू पठान पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए दुष्कर्म की सूचना देने वाले युवक को जेल से छुड़ाने की बात कही।