छात्रा की खुदकुशी मामले में प्रिंसिपल गिरफ्तार

छात्रा की खुदकुशी मामले में प्रिंसिपल गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने 12वीं की छात्रा को इतना डराया कि उसने खुदकुशी कर ली। परीक्षा देने के बाद छात्रा घर लौटी तो प्रिंसिपल ने उससे कहा कि गलत उत्तर लिखा है। फेल हो जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया तो बोला कि छात्रा पर नीयत ठीक नहीं थी। उसे डराना चाहता था। मामला सरिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुजेरीपाली निवासी मनीराम चौहान खेती किसानी करता है। उसकी 18 साल की बेटी सुमित्रा चौहान 12वीं की छात्रा थी। 18 जून को मनीराम खेत में काम करने के लिए गया था। उसकी पत्नी घर के बाहर बस्ती की ओर घूमने निकली थी। मनीराम शाम करीब 6.30 बजे घर लौटा तो देखा कि किचन में उसकी बेटी का जला हुआ शव पड़ा है। वहीं पास में केरोसिन का जरीकन पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।