पुलिस परिवार ने चंदा इकट्ठा कर की घायल सिपाही की मदद

पुलिस परिवार ने चंदा इकट्ठा कर की घायल सिपाही की मदद

सरायपाली। थाना सरायपाली में पदस्थ नगर सैनिक संजय यादव पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका उपचार रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में कराकर वापस घर पहुचे। उपचार में काफी रुपए खर्च हो गए जो उन्होंने कर्ज लिया था। थाना प्रभारी को समस्याओं से अवगत कराने पर सरायपाली पुलिस परिवार ने 51 हजार रुपए आपस में एकत्र कर संजय यादव की आर्थिक मदद की।