देश की सबसे उम्रदराज बाघ राजा की मौत

देश की सबसे उम्रदराज बाघ राजा की मौत

कोलकाता ।  देश के सबसे उम्रदराज बाघों में से एक राजा की सोमवार को मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक राजा की उम्र 25 साल 10 महीने थी। जलदापाड़ा के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर दीपक एम ने बताया, वह देश के सबसे पुराने बाघों में से एक था। उसे अगस्त 2008 में उत्तरी बंगाल के जलदापाड़ा के लेपर्ड रेस्क्टू सेंटर लाया गया था। 
 आम तौर पर एक बाघ 16 साल तक जीता है। वहीं बाघ की अधिकतम आयु 28 से 30 साल होती है। राजा पहले सुंदरबन में रहता था। एक बार मगरमच्छ ने उसे घायल कर दिया। उसके पीछे के पैर में इतनी चोट आई कि वह जीने के लिए तरसने लगा। बता दें कि सुंदरबन डेल्टा दुनिया का सबसे बड़ा मैग्रोव वन है।  यह डेल्टा भारत और बांग्लादेश में फैला हुआ है। 
सुंदरबन में करीब 100 बाघ रहते हैं और यहां की नदी में मगरमच्छों की भरमार है। इस इलाके में रहने वाले लोगों के लिए भी बाघ अकसर खतरा बन जाते हैं। आए दिन किसी पर बाघ के हमले की खबर आती ही रहती है। इसके अलावा मगरमच्छ और जहरीले सांपों का भी इस इलाके में आतंक रहता है।
अलीपुरद्वार के डीएम एसके मीना ने ट्वीट कर कहा, यह बाघ 11 साल का था जब खैराबाड़ी रेस्क्यू सेंटर में लाया गया था। यहां वह 15 साल तक रहा। यह देश में सबसे ज्यादा उम्र तक जीने वाले बाघों में से एक था।