दुर्ग में महिला अधिवक्ताओं ने एक दूजे को राखी बांध लिए संकल्प

दुर्ग में महिला अधिवक्ताओं ने एक दूजे को राखी बांध लिए संकल्प

दुर्ग। अधिवक्ता संघ दुर्ग ने एक नई परम्परा की शुरुआत की। अधिवक्ता संघ की महिला अधिवक्ताओं ने मिलजुल कर राखी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने हिस्सा लेकर एक दूसरे को पवित्र राखी बांध कर मदद करने का संकल्प लिया। इस आयोजन की सभी ने प्रसंशा की। इस अवसर पर विभा मिश्रा, जाहिदा परवीण, गौरी चक्रवर्ती, साबिया, सिल्वी, मोनिका सिंह, रश्मि खंडेलवाल, किरण मिश्रा, लक्ष्मी, कामेसवारी सिन्हा, कविता गिरी, नीता साहू, किरण गुप्ता, दसोदा, पुष्पा साहू, रेखा रॉय, स्मिता त्रिपाठी, प्रभा पारकर, विभा मिश्रा, उषा भारती, सरोज लाल, रेणु शुक्ला, राजेश्वरी, सरोज, दुर्गा गुप्ता आदि उपस्थित थीं।