दुर्ग में बोलेरो की ठोकर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने की 4 लाख रुपए सहायता की घोषणा

दुर्ग में बोलेरो की ठोकर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने की 4 लाख रुपए सहायता की घोषणा

दुर्ग। जिले के पाटन ब्लॉक में रविवार की सुबह बोलेरो की ठोकर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा पाटन के मुख्य भीड़ वाले बाजार भरर चौक में हुआ। युवक एक्टिवा पर सवार था और उसे बोलेरो वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर अवस्था में युवक को पाटन अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया और मृतक के आश्रितों को चार लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खामहरिया पाटन निवासी भरत यादव अपनी एक्टिवा में कॉलेज की तरफ से आ रहा था। वही एक बोलेरो जो आत्मानंद चौक से भरर चौक की तरफ जा रहा था। शौर्य रेस्टोरेंट के पास ही दोनों में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में एक्टिवा चालक भरत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल पाटन अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बोलेटो के चालक घटनास्थल पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है। वहीं हादसे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।