छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक पर चाकू से हमला

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक पर चाकू से हमला

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कांग्रेस के खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है। नशे में धुत युवक ने उन पर हमला किया है। इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी। जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार खुज्जी विधानसभा से कांग्रेस की विधायक को रविवार देर शाम एक युवक ने चाकू मार दिया। विधायक छन्नी साहू राजनांदगांव जिले के जोंधरा में एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। जहां मंच पर शराबी युवक ने पीछे से आकर हमला किया। घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम खिलेश्वर सिन्हा बताया जा रहा है, जो नशे में धुत था। हमले में विधायक छन्नी चंदू साहू के हाथ में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।