मृत महिला की हुई शिनाख्ती, पति को पकड़ने पुलिस की टीम ओड़िशा रवाना

मृत महिला की हुई शिनाख्ती,  पति को पकड़ने पुलिस की टीम ओड़िशा  रवाना

भिलाई। जामुल थाना अंतर्गत ग्राम ढौर के खार में 23 फरवरी को एक महिला की लाश मिली थी। लाश 3 -4 दिन पुराना था। लाश सड़ना शुरू हो गया था। हत्या का मामला प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर उक्त महिला के साथ रहने वाले व्यक्ति की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात महिला का शव की शिनाख्त मधुबाला जांगड़े निवासी घासिदास नगर जामुल उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है। बॉडी dicompose हो गया था। चोट आदि नही दिखाई दे रही है। फ़ोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया था। प्रथम दृष्टया हत्या की घटना प्रतीत हो रहा है। मृतका के साथ रहने वाला ललित जांगदे (कथितपति)पर प्रमुख सन्देह है। जो घटना के बाद से फ़रार है और फ़ोन बन्द कर लिया है ! पता साजी पर ओडिसा भाग जाना पता चला है। ललित को पकड़ने पुलिस टीम ओडिशा रवाना कर दिया गया है।