पत्नी ने लगाया रेप का आरोप, अपराध दर्ज होने के बाद भाजपा पार्षद फरार

पत्नी ने लगाया रेप का आरोप, अपराध दर्ज होने के बाद भाजपा पार्षद फरार

रायपुर। BJP पार्षद तोरण ठाकुर के खिलाफ भी रेप मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ खुद उनकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी पार्षद तोरण ठाकुर फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार BJP पार्षद तोरण ठाकुर के खिलाफ उनकी पत्नी ने रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर खरोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ भी रेप का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से आरोपी फरार है। हालांकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और कई जगहों पर दबिश दे रही है।