धूमधाम से मना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन, बधई देने लगा लोगों का तांता

धूमधाम से मना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन, बधई देने लगा लोगों का तांता

रायपुर। आज 23 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 61 वां जन्म दिवस मनाया गया। सभी ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित मंत्री मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके आवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने उनके दीर्घायु की कामना की है। वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।  उन्होंने ट्वीट करते हुए सीएम भूपेश के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। उन्होंने लिखा है-छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं, आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।' मुख्यमंत्री को जन्म दिन की बधाई देने सीएम हाउस में तांता  लगा रहा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास में छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित पत्रिका 'जनमन' के विशेष संस्करण का विमोचन किया गया ल इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।