बाढ़ की चपेट में 200 गांव, सात तटबंध टूटे, डेढ़ लाख से अधिक लोग प्रभावित

बाढ़ की चपेट में 200 गांव, सात तटबंध टूटे, डेढ़ लाख से अधिक लोग प्रभावित

पटना। बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। 200 गांव बाढ़ की चपेट में है। वहीं पिछले 24 घंटे में सात तटबंध टूट गया है। डेढ़ लाख से अधिक लोग प्रभावित है।

बिहार में कोसी, गंडक, बागमती नदी कहर बरपा रही है। अब तक दो गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। करीब तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बिहार सरकार ने अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सात तटबंध टूट गया। दरभंगा के किरतपुर प्रखंड के भभौल गांव के पास कोसी नदी का देर रात भूभौल गांव तटबंध टूट गया है।

इस तटबंध के टूटने से किरतपुर प्रखंड और घन्यश्यामपुर प्रखंड में बाढ़ से तबाही मच गया है। वहीं सीतामढ़ी और शिवहर में कुल पांच तटबंधन को बागमती नदी की तेज धारा ने ध्वस्त कर दिया है। पश्चिम चंपारण के बगहा में तटबंध टूट गया।