मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, दो जवान घायल

मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, दो जवान घायल

सुकमा। नक्सलियों और जवानों के बीच तेलंगाना के कोत्तागुड़म ज़िले में मुठभेड़ हुई है। दरअसल, जवान सर्चिंग के लिए जंगल की ओर निकले हुए थे।

इसी दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें जवानों ने 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं दो जवान भी घायल हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।