निकुम में जल संरक्षण की शपथ, सरपंच भागवतराम पटेल ने कहा- हर बूंद बचाना समय की जरूरत
ग्रामीणों ने जल बचाने और "कैच द रेन" अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प

दुर्ग। ग्राम निकुम में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरपंच भागवतराम पटेल ने ग्रामीणों को पानी बचाने की शपथ दिलाई और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

सरपंच भागवतराम पटेल ने कहा कि जल संकट लगातार गहराता जा रहा है और आने वाले समय में इसकी स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पानी की एक-एक बूंद का संरक्षण करे तथा इसके दुरुपयोग को रोके। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसके बिना भविष्य की कल्पना संभव नहीं है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने शपथ लेते हुए संकल्प किया कि वे जल का समुचित उपयोग करेंगे, पानी की हर बूंद का संचयन करेंगे तथा केंद्र सरकार के "कैच द रेन" अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देंगे। साथ ही जल को अमूल्य संपदा मानते हुए अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पानी बचाने के लिए प्रेरित करेंगे।
ग्रामीणों ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल बचाने का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
आजाद हिंद Times News के ऑफिशियल वाट्सअप ग्रुप से जुड़िये
https://chat.whatsapp.com/IkjWxlqEd4gIhTJd8t3P24
