पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लाख इनामी ISIS आतंकी गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लाख इनामी ISIS आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली। पुलिस ने ISIS मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार किया है।जांच एजेंसी NIA ने उस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकवादी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है।उसके पास से हथियार भी मिले हैं। रिजवान को जांच एजेंसी एनआईए ने वांटेड घोषित किया था। 

बताया जा राह है कि रिजवान पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का मोस्ट वांटेड आतंकी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास गंगा बक्श मार्ग के पास से गुरुवार रात में लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .30 बोर की एक स्टार पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए।