सुपेला के एक होटल में खाना पकाने वाले कुक ने लगाई फांसी 

सुपेला के एक होटल में खाना पकाने वाले कुक ने लगाई फांसी 

भिलाई। रविदास नगर 45 वर्षीय युवक माधो दलाई ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ओडिशा का रहने वाला था, जो पिछले कई साल से भिलाई में रहकर एक होटल में खाना बनाने का काम करता था।

जानकारी के अनुसार माधो दलाई सुपेला क्षेत्र में एक होटल में खाना बनाता था। वह रविदास नगर में पिछले 5 साल से किराए का मकान लेकर अकेले रह रहा था। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था। इसी के चलते उसने लोगों से काफी कर्ज लेकर रखा हुआ था। कर्जदार उसे रोज पैसा देने के लिए परेशान करते थे।

पुलिस के अनुसार पैसा न चुका पाने से कर्जदार उसके ऊपर दबाव बना रहे थे। इससे वो काफी परेशान था। वो रोज की तरह रविवार की दोपहर होटल से खाना बनाकर अपने घर पहुंचा। इसके बाद कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

शाम को 6 बजे के करीब मकान मालिक ने उसे फंदे पर लटका देखा तो डायल 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जब उसे मृत घोषित कर दिया।