हरेली त्योहार के दिन राज्य को मिली बड़ी सौगात, 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति

हरेली त्योहार के दिन राज्य को मिली बड़ी सौगात, 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति

रायपुर। हरेली त्योहार के दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य को बड़ी सौगात मिली है। राज्य सरकार ने 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी हुआ। चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से राज्य की स्वास्थ्य सेवा बेहतर होगी। वहीं दूरस्थ क्षेत्रों में भी त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा मिलेगी।