सड़क हादसे में लैब टेक्नीशन की मौत

सड़क हादसे में लैब टेक्नीशन की मौत

कोरबा। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शिव यादव (27 साल) जांजगीर चापा जिले चारापारा सोनाईडीह का रहने वाला था। कटघोरा में अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ किराए के मकान पर रहता था। कटघोरा के एक निजी लैब में टेक्नीशियन का काम करता था।

रात में काम कर वह अपने घर लौट रहा था। इस दौरान कटघोरा मुख्य मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। शिव यादव कमाऊ पुत्र था और उसका एक बड़ा भाई बांकी मोंगरा में रहता है। इस घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है।