गड़बड़ी: अपात्र किसानों के खातों में पहुंचा पीएम किसान निधि की अरबों रुपए

गड़बड़ी: अपात्र किसानों के खातों में पहुंचा पीएम किसान निधि की अरबों रुपए

हड़कंप के बाद कलेक्टर ने दिए रिकवरी के निर्देश, अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से एक बड़ा गड़बड़झाला का मामला प्रकाश में आया है। इसमें अपात्र किसानों को अचानक पात्र कर उनके खातों में पीएम किसान निधि की अरबों रुपए डाल दिए गए। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को रिकवरी के निर्देश दिए है। बताया जाता है कि कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह राशि अपात्र किसानों के खातों में पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार 
प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली से ठीक पहले पीएम किसान निधि की राशि जारी कर दिए। पीएम मोदी ने 12वीं किस्त जारी कर किसानों को दिवाली गिफ्ट दिया है। छत्तीसगढ़ के एक ही जिले जांजगीर-चांपा में करीब 2 लाख से ज्यादा किसानों एक झटके में अपात्र से पात्र हो गए और खाते में राशि ट्रांसफर हो गई। करीब अरबों रुपए किसानों के खाते में ट्रासफर हुआ है। वहीं जब यह मामला कलेक्ट्रेट पहुंचा तो हड़कंप मच गया। इस खुलासे के बाद अब कलेक्टर ने रिकवरी के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिले के करीब 2 लाख 63 हजार अपात्र किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि भी ट्रांसफर हुए हैं। इन किसानों को करीब 2 अरब 16 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर हुआ है। इस गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये कैसे हुआ। संभवना जताई जा रही है कि अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से अपात्र किसानों को पात्र बनाकर राशि ट्रांसफर करवा दिया। इसे लेकर अब कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं रिकवरी करने को भी कहा है। अपात्र किसानों को एक झटके में पात्र घोषित कर राशि ट्रांसफर कर दिया गया। लेकिन यहां पात्र किसानों को भी राशि नहीं मिला है।