इस दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें

इस दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें

   दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेशानुसार 17 जुलाई मोहर्रम के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर ने जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट, बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2(ग-अहाता), सी.एस.-2(ग-कम्पोजिट अहाता), एल.एल.-1 (ख-अहाता), एफ.एल 3, 3(क,ग), 4, 4(क), 5, 5(क), 7, 8, 9, 9(क), सी.एस.-1, सी.एस. 1-ख, सी.एस. 1-ग, एफ.एल. 10, 10 (क,ख), भांग एवं भांग घोटा की समस्त दुकानों तथा भण्डारण भाण्डागार भिलाई को सम्पूर्ण दिवस में बंद रखने के आदेश दिए हैं। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा।